मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:34 AM

झंवर में 42.075 किलो डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झंवर थाना क्षेत्र में 42.075 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में झंवर थाना पुलिस और डीएसटी टीम की ओर से की गई। तलाशी के दौरान पुलिस को कुल 42.075 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से शिवाराम पुत्र भीयाराम विश्नोई, उम्र 53 वर्ष, निवासी गोदारो की ढाणी, जोलियाली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2026-09-30 at 4.23.44 PM-QiEpZ27xxG.jpeg

जोधपुर। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झंवर थाना क्षेत्र में 42.075 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में झंवर थाना पुलिस और डीएसटी टीम की ओर से की गई।

पुलिस के अनुसार पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा भजनलाल जांगिड़ के सुपरविजन में झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

29 सितंबर 2026 को झंवर थाना पुलिस की टीम गश्त, बदमाशों की निगरानी और लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए रवाना हुई थी। गश्त के दौरान पुलिस को डीएसटी पश्चिम के प्रभारी महादेव प्रसाद से सूचना मिली कि जोलियाली क्षेत्र में गोदारो की ढाणी निवासी शिवाराम के रहवासी मकान के पीछे अवैध डोडा पोस्त रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान के पीछे दबिश दी।

तलाशी के दौरान पुलिस को कुल 42.075 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से शिवाराम पुत्र भीयाराम विश्नोई, उम्र 53 वर्ष, निवासी गोदारो की ढाणी, जोलियाली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में आगे की जांच पुलिस थाना सूरसागर के थानाधिकारी हरिश्चंद्र सोलंकी द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम में झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह, उप निरीक्षक देवाराम सहित डीएसटी प्रभारी महादेव प्रसाद और डीएसटी व झंवर थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क के संबंध में जांच कर रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response