खेल महोत्सव 2026 का उद्घाटन समारोह
- Posted on April 3, 2026
- By Rajendra Harsh
- 121 Views
जोधपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों व अधिकारियों के खेल महोत्सव 2026 का उद्घाटन समारोह आज डा. एस.एन. मेडिकल कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित किया गया। इस खेल महोत्सव का आयोजन खेल-कूद समिति मथुरादास माथुर चिकित्सालय, जोधपुर द्वारा करवाया जा रहा है।
खेल महोत्सव 2026 का उद्घाटन समारोह के साथ आगाज।
जोधपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों व अधिकारियों के खेल महोत्सव 2026 का उद्घाटन समारोह आज डा. एस.एन. मेडिकल कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित किया गया। इस खेल महोत्सव का आयोजन खेल-कूद समिति मथुरादास माथुर चिकित्सालय, जोधपुर द्वारा करवाया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम में डा.बी. एस. जोधा प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ एस एन मेडिकल कॉलेज, डा. विकास राजपुरोहित अधीक्षक मथुरादास माथुर चिकित्सालय, विजय कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य जी एन एम टी सी जोधपुर, कंचन रावल नर्सिंग अधिक्षक, विजेन्द्र सिंह मेड़तिया अध्यक्ष राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा किया गया। खेलकूद समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि खेल महोत्सव में क्रिकेट, वालीबॉल, कबड्डी, रस्साकस्सी, गोला फेंक, कैरम बोर्ड, शतरंज, म्यूजिकल चेयर इत्यादि खेलों का आयोजन किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर डॉ बी. एस. जोधा ने सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने व खेलों के महत्व के बारे में बताया। डॉ जोधा ने कहा कि जीवन व खेल में अनुशासन का महत्वपूर्ण स्थान है। डा विकास राजपुरोहित ने सभी खिलाड़ियों को खेल महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर नैनूराम चौधरी, पीयूष ज्ञानी, विपिन पुरोहित, अरशद कुरैशी, योगेंद्र पुरी, अशोक चौधरी, जगदीश जाट, मोटाराम, नरेश नवल, संजय चौधरी, तेज कंवर, गौरी बंजारा, मुकेश चौधरी, रविन्द्र गुप्ता, हापुराम चौधरी, माधुरी, शगुफ्ता सैयद सहित अनेक कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा हवा मे गुब्बारे उड़ाकर व क्रिकेट खेल कर इस महाकुंभ का विधिवत उद्घाटन किया गया। मंच संचालन मंजू शर्मा द्वारा किया गया।
Write a Response