ऑनलाइन टिकट बुकिंग में आधार प्रमाणित बुकिंग का दायरा बढ़ा
- Posted on 20 दिसम्बर 2025
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 112 Views
जोधपुर। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने तथा अनधिकृत एवं स्वचालित बुकिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रेलवे द्वारा आधार प्रमाणित बुकिंग की अनिवार्यता का दायरा चरणबद्ध रूप से बढ़ाया जा रहा है।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग में आधार प्रमाणित बुकिंग का दायरा बढ़ा
-एआरपी के पहले दिन आधार सत्यापित आईआरसीटीसी यूजरों को मिलेगा बढ़ा हुआ समय
जोधपुर। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने तथा अनधिकृत एवं स्वचालित बुकिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रेलवे द्वारा आधार प्रमाणित बुकिंग की अनिवार्यता का दायरा चरणबद्ध रूप से बढ़ाया जा रहा है।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि रेल मंत्रालय ने आधार प्रमाणित आईआरसीटीसी यूजरों के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) के पहले दिन टिकट बुकिंग की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इस निर्णय के तहत आरक्षण अवधि की शुरुआत वाले दिन केवल आधार प्रमाणित आईआरसीटीसी खाताधारकों द्वारा ऑनलाइन आरक्षित टिकट बुकिंग की समय-सीमा 29 दिसंबर से प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक, 5 जनवरी 2026 से प्रातः 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक तथा 12 जनवरी 2026 से प्रातः 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रभावी होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों के माध्यम से आरक्षित टिकटों की बुकिंग व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और यह सुविधा पूर्ववत जारी रहेगी।
Write a Response