बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 10:56 AM

कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा

आज दिनांक 7-11-25 को जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसी, ब्लॉक अध्यक्ष, निवर्तमान पार्षदो और पार्षद प्रत्याशीयो की बैठक आयोजित की गई। 

WhatsApp Image 2025-12-07 at 6.35.33 PM-kb7QYigS0W.jpeg

कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा = ओमकार वर्मा

आज दिनांक 7-11-25 को जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसी, ब्लॉक अध्यक्ष, निवर्तमान पार्षदो और पार्षद प्रत्याशीयो की बैठक आयोजित की गई। 
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय गौड ने बताया कि एस आई आर कार्यक्रम, आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली रैली और राजस्थान सरकार द्वारा 17 से 24 दिसंबर तक समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे उस पर चर्चा के लिए यह आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक को संबोधित करते हुए ओमकार वर्मा ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारी, पार्षद पार्षद प्रत्याशी ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अग्रिम संगठन को आवश्यक रूप से दिल्ली रैली में भाग लेना है। सरकार द्वारा 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित होने वाले समाधान शिविर में सभी निवर्तमान पार्षद और संबंधित वार्ड पार्षद उपस्थित रहेंगे।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सोलंकी ने कहा कि एस आई आर कार्यक्रम बहुत ही गंभीर विषय है। इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए भाजपा सरकार कांग्रेस समर्थित मतदाता के नाम सूची हटाना चाहती है अतः कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए जिम्मेदारी पूर्वक अपना कार्य करें जिससे भाजपा के मंसूबे नाकामयाब हो सके। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश जोशी ने कहा कि जोधपुर की हर विधानसभा से अनुमानित तीस हजार वोट काटे जा रहे हैं जो भाजपा सरकार की मंशा को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी के बीएलए कही भी हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़े।निवर्तमान महापौर कुंती देवड़ा ने कहा कि एस आई आर के नाम पर राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा  वैध मतदाताओं के नाम काटने का अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा हमारे बोर्ड द्वारा पट्टे देने का काम हुआ लेकिन राजस्थान में भाजपा सरकार आते ही यह कार्य भी रोक दिया गया ।निवर्तमान पार्षद शहाबुद्दीन खान ने कहा कि सभी पार्षद और पार्षद प्रत्याशी एस आई आर कार्यक्रम पर ज्यादा ध्यान देवे हर बूथ पर डेढ़ सौ से दो सौ वोट काटे जा रहे हैं। 
बैठक को सूरसागर प्रत्याशी शहजाद खान, अनिल टाटिया, पूर्व महापौर अ. मजीद गौरी, पूर्व उपमहापौर अ गनी फौजदार,  योगेश गहलोत, मयंक देवड़ा, कुमारी जाफरान, भरत आसेरी, घनश्याम अग्रवाल, मो. हसन, शैलजा परिहार ने भी अपने विचार रखे। बैठक मे  कांग्रेस के समस्त निवर्तमान पार्षद और पार्षद प्रत्याशी मौजूद थे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response