मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:55 AM

नशे से दूर और मानसिक रूप से मजबूत युवा ही बनाएंगे विकसित भारत

जोधपुर, 5 अक्टूबर। युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रखने और उन्हें मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान एवं जीवन संजीवनी चिकित्सा सेवा संस्थान, जोधपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वाई.के. दवे ने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज गाड़िया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. दवे ने ‘नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ और ‘मन दर्पण-2’ मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान में किशोरों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के साथ परीक्षा तनाव, अवसाद, मानसिक दबाव, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए व्याख्यान, संवाद और परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 8.50.39 PM (1)-FMqYPTeoFb.jpg
  1. जोधपुर, 5 अक्टूबर। युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रखने और उन्हें मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान एवं जीवन संजीवनी चिकित्सा सेवा संस्थान, जोधपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वाई.के. दवे ने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज गाड़िया से शिष्टाचार भेंट की।

    इस दौरान डॉ. दवे ने ‘नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ और ‘मन दर्पण-2’ मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान में किशोरों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के साथ परीक्षा तनाव, अवसाद, मानसिक दबाव, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए व्याख्यान, संवाद और परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    डॉ. पंकज गाड़िया ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे प्रयास वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि समय पर सही मार्गदर्शन, परामर्श और चिकित्सा सहायता मिलने से युवाओं को नशे एवं मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

    उन्होंने नशे से प्रभावित लोगों को राजकीय नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यकता के अनुसार रियायती और निःशुल्क नशामुक्ति शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया। साथ ही जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओर से उपलब्ध सरकारी सुविधाओं एवं योजनाओं के माध्यम से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    डॉ. वाई.के. दवे ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल नशामुक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार युवा तैयार करना है। अभियान में डॉ. सुशील रोहिवाल, पंकज दवे बीड़ासनी सहित मनोवैज्ञानिक काउंसलर्स एवं चिकित्सकों की टीम सहयोग कर रही है। आगामी दिनों में अभियान को और व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।

    अभियान का संदेश: “घर-घर अलख जगाना है, नशे को दूर भगाना है। स्वस्थ युवा—विकसित भारत।”

     
     
     
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response