जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
- Posted on 19 नवम्बर 2025
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 146 Views
जिला विधिक सेवा प्राधिकरणविशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन
जोधपुर, 19 नवंबर।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार भारतीय स्टेट बैंक के अनुरोध पर जोधपुर महानगर क्षेत्राधिकार से संबंधित ऋण खातों के लिए आज बुधवार को जिला मुख्यालय पर विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया गया।
उक्त विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत के लिए 01 प्रो-बोनो बैंच का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री राकेश रामावत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर द्वारा स्वयं की गयी तथा सदस्यता श्री अशोक कुमार जोशी, अधिवक्ता द्वारा की गयी। प्राधिकरण सचिव श्री राकेश रामावत जी ने बताया है कि विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत हेतु गठित बैंच समक्ष सुलह वार्ता के माध्यम से निस्तारण हेतु कुल 1692 प्रकरणों को रखा गया जिनमें उपस्थित पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता करवाई गयी तथा लोक अदालत की भावना से प्रकरण के निस्तारण के प्रयास किए गये।
प्राधिकरण सचिव श्री राकेश रामावत जी ने बताया है कि जिन प्रकरणों में पक्षकार अनुपस्थित रहे अथवा समझौता हेतु एक मत पर सहमत नहीं हो सके उन सभी प्रकरणों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर रेफर कर राजीनामा से निस्तारण के प्रयास किये जायेंगे।
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक स्थगित
जोधपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुचारू एवं सफल आयोजन के दृष्टिगत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यगत व्यस्तताओं को देखते हुए आगामी 20 नवंबर, तृतीय गुरुवार को प्रस्तावित जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है।
इस संबंध में जानकारी प्रभारी अधिकारी, सतर्कता शाखा एवं अपर जिला कलक्टर द्वितीय, जोधपुर द्वारा प्रदान की गई।
Write a Response