जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन स्थलों का किया निरीक्षण

जोधपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर  आलोक रंजन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अभ्यर्थियों को नामांकन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की

WhatsApp Image 2026-08-29 at 5.33.50 PM-G8bdEwI6iM.jpeg

जोधपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर  आलोक रंजन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अभ्यर्थियों को नामांकन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता, नामांकन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी, हेल्प डेस्क, चेकलिस्ट तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह सुगम, पारदर्शी और सुव्यवस्थित रखा जाए। अभ्यर्थियों को नामांकन से संबंधित आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि दस्तावेजों अथवा प्रक्रिया संबंधी किसी कमी के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने नामांकन स्थलों पर कर्मचारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक प्रत्येक चरण में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को नामांकन केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। हेल्प डेस्क के माध्यम से अभ्यर्थियों को नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य औपचारिकताओं के संबंध में मार्गदर्शन देने की व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि नामांकन अवधि के दौरान सभी कार्मिक पूरी तत्परता के साथ कार्य करें और निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। निरीक्षण का उद्देश्य नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के साथ अभ्यर्थियों के लिए बेहतर और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response