जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा
- Posted on 7 जुलाई 2026
- दुर्घटना
- By Rajendra Harsh
- 37 Views
डोडा (जम्मू-कश्मीर), 7 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठठरी क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने की घटना से भारी तबाही मच गई। बादल फटने के बाद ऊपरी पहाड़ी इलाकों से तेज बहाव के साथ मलबा, बड़े पत्थर और चट्टानें कस्बे की ओर आ गईं, जिससे कई रिहायशी मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ठठरी के ऊपरी क्षेत्रों में अचानक बादल फटने से नालों में उफान आ गया। तेज पानी अपने साथ भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर और चट्टानें बहाकर लाया, जिसने रास्ते में आने वाली कई इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया।
Write a Response