चूरू में सरपंच चुनाव लड़ने की जिद में पिता पर बेटे-बहू की कार से कुचलकर हत्या का आरोप
- Posted on 14 अक्टूबर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 36 Views
चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर क्षेत्र में सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर परिवार में हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। चंगोई गांव में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति पर अपनी कार से बेटे और बहू को कुचलकर मारने का आरोप है। घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद रविंद्र और महिंद्रा घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रामचंद्र ने कथित तौर पर अपनी कार से दोनों को कुचल दिया। घटना में दोनों की मौत हो गई। वारदात मंगलवार देर रात करीब पौने एक बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। दोनों शवों को तारानगर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया।
-
चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर क्षेत्र में सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर परिवार में हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। चंगोई गांव में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति पर अपनी कार से बेटे और बहू को कुचलकर मारने का आरोप है। घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई है।
चुनाव लड़ने को लेकर कई दिनों से चल रहा था विवाद
तारानगर के पुलिस उपाधीक्षक रोहित सांखला के अनुसार, धर्मकांटा संचालक रामचंद्र जाट (60) सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था। हालांकि, उसका बेटा रविंद्र (40) और बहू महिंद्रा (35) उसे चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात भी घर पर पिता और बेटे के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद रविंद्र और महिंद्रा धर्मकांटे पर चले गए। कुछ समय बाद रामचंद्र अपनी पत्नी धर्मा देवी के साथ वहां पहुंचा, जहां एक बार फिर विवाद हो गया।
घर लौटते समय कार से कुचलने का आरोप
पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद रविंद्र और महिंद्रा घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रामचंद्र ने कथित तौर पर अपनी कार से दोनों को कुचल दिया। घटना में दोनों की मौत हो गई। वारदात मंगलवार देर रात करीब पौने एक बजे की बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। दोनों शवों को तारानगर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे पंचायत चुनाव को लेकर पारिवारिक विवाद को प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
16 नवंबर को होना है मतदान
पुलिस के अनुसार, तारानगर क्षेत्र में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में मतदान होना है। पंच और सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव से पहले सामने आई इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Write a Response