चौपासनी शिक्षा समिति में संविधान संशोधन का विरोध
- Posted on 27 जून 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 36 Views
जोधपुर। चौपासनी शिक्षा समिति के संविधान में प्रस्तावित संशोधन को लेकर समाज के विभिन्न संगठनों और प्रबुद्धजनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि चौपासनी शिक्षा समिति का संचालन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होता है, जिसमें हजारों आजीवन सदस्यों द्वारा 40 सदस्यीय जनरल काउंसिल का चुनाव किया जाता है। यही निर्वाचित सदस्य कार्यकारिणी का चयन करते हैं। वक्ताओं ने बताया कि वर्तमान संविधान के अनुसार राजपूत एजुकेशन ट्रस्ट के 11 ट्रस्टी जनरल काउंसिल के सदस्य के रूप में कार्यकारिणी चुनाव में मतदान का अधिकार रखते हैं।
Write a Response