मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:51 AM

* कनिष्ठ अभियंता, एवीवीएनएल चिड़ावा को 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

जयपुर/झुंझुनू, 5 अक्टूबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को झुंझुनू जिले के चिड़ावा में कार्रवाई करते हुए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) की कनिष्ठ अभियंता दिपीका को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत की यह राशि कृषि कनेक्शन की विद्युत लाइन बदलवाने के बदले मांगी गई थी। रिश्वत मांग की पुष्टि के बाद 5 अक्टूबर को एसीबी झुंझुनू की टीम ने ट्रेप कार्रवाई की। जयपुर रेंज की पुलिस महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार पूनियां के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक सुरेश चन्द के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कनिष्ठ अभियंता को 15 हजार रुपये लेते पकड़ लिया।

 

WhatsApp Image 2026-10-06 at 1.55.24 PM-ZpYErpZXMx.jpeg

जयपुर/झुंझुनू, 5 अक्टूबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को झुंझुनू जिले के चिड़ावा में कार्रवाई करते हुए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) की कनिष्ठ अभियंता दिपीका को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत की यह राशि कृषि कनेक्शन की विद्युत लाइन बदलवाने के बदले मांगी गई थी।

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी झुंझुनू में एक परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके परिचित के कृषि कनेक्शन की विद्युत लाइन बदलवाने की एवज में कनिष्ठ अभियंता दिपीका रिश्वत की मांग कर रही हैं। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। परिवादी के आग्रह पर सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ।

रिश्वत मांग की पुष्टि के बाद 5 अक्टूबर को एसीबी झुंझुनू की टीम ने ट्रेप कार्रवाई की। जयपुर रेंज की पुलिस महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार पूनियां के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक सुरेश चन्द के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कनिष्ठ अभियंता को 15 हजार रुपये लेते पकड़ लिया।

एसीबी के अनुसार ट्रेप के दौरान रिश्वत की राशि आरोपी की कार्यालय टेबल की दराज से बरामद की गई। कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे जांच की जाएगी। ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि एास्तव एवं महानिरीक्षक के सुपरविजन में मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

एसीबी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे जांच की जाएगी। ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि एसीबी के नाम पर किसी के दबाव या भय में आकर धोखाधड़ी का शिकार न बनें। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response