मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:54 AM

पंचायतीराज चुनाव से पहले भीम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 66 किलो डोडा-पोस्त चूरा बरामद

राजसमंद। पंचायतीराज चुनाव से पहले राजसमंद जिले की भीम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 66 किलो डोडा-पोस्त चूरा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त इको और ऑल्टो के-10 कारों सहित अन्य सामग्री जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी रिश्ते में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कैलाश (27) पुत्र मामराज और प्रकाश पंवार (31) पुत्र श्यामलाल, निवासी कैरियों की ढाणी, रामनगर, थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों वाहनों के साथ कथित रूप से इस्तेमाल की गई फर्जी नंबर प्लेटें, आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री भी जब्त की है।


राजसमंद। पंचायतीराज चुनाव से पहले राजसमंद जिले की भीम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 66 किलो डोडा-पोस्त चूरा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त इको और ऑल्टो के-10 कारों सहित अन्य सामग्री जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी रिश्ते में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत यह कार्रवाई की गई। राजसमंद एसपी हेमंत कलाल के निर्देश पर भीम थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में जिला विशेष टीम (डीएसटी) के सहयोग से एनएच-58 पर फुतियाखेड़ा के पास नाकाबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच में चार कट्टों से कुल 66 किलो डोडा-पोस्त चूरा बरामद हुआ।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कैलाश (27) पुत्र मामराज और प्रकाश पंवार (31) पुत्र श्यामलाल, निवासी कैरियों की ढाणी, रामनगर, थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों वाहनों के साथ कथित रूप से इस्तेमाल की गई फर्जी नंबर प्लेटें, आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री भी जब्त की है।

प्रारंभिक पूछताछ में चित्तौड़गढ़ के एक कथित सप्लायर का नाम सामने आने की जानकारी मिली है। पुलिस अब मादक पदार्थों की आपूर्ति, परिवहन और वितरण से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और वृत्ताधिकारी भीम राकेश कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 318(4) और 319(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

पुलिस के अनुसार, भीम क्षेत्र में इससे पहले भी छह आरोपियों से छह लग्जरी वाहनों के जरिए करीब तीन क्विंटल डोडा-पोस्त चूरा बरामद किया जा चुका है। राजसमंद पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, भंडारण और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response