भीलवाड़ा में रिश्वत लेते संस्थापन अधिकारी गिरफ्तार
- Posted on 24 जुलाई 2026
- By Rajendra Harsh
- 12 Views
भीलवाड़ा, 23 जुलाई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भीलवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के संस्थापन अधिकारी शिव नुवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक निजी फर्म का ठेका निरस्त नहीं करने और उसे सुचारू रूप से जारी रखने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि संस्थापन अधिकारी शिव नुवाल ने ठेका निरस्त नहीं करने और उसे पूर्ववत जारी रखने के बदले परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई गई।
Write a Response