बांसवाड़ा में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो गिरफ्तार
- Posted on 12 अक्टूबर 2026
- जयपुर
- By Rajendra Harsh
- 21 Views
जयपुर, 12 अक्टूबर। राजस्थान के बांसवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिपिक ग्रेड प्रथम (रीडर) संदीप कुमार नानावटी और अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के चालक (होमगार्ड) राहुल चंदेल को गिरफ्तार किया। आरोप है कि राहुल चंदेल ने संदीप कुमार नानावटी के लिए परिवादिया और सहपरिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उदयपुर रेंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में तथा बांसवाड़ा एसीबी इकाई के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान राहुल चंदेल को रिश्वत की राशि अपने हाथों से लेते हुए गिरफ्तार किया गया। मामले में मुख्य भूमिका होने के आरोप में संदीप कुमार नानावटी को भी गिरफ्तार किया गया।
जयपुर, 12 अक्टूबर। राजस्थान के बांसवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिपिक ग्रेड प्रथम (रीडर) संदीप कुमार नानावटी और अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के चालक (होमगार्ड) राहुल चंदेल को गिरफ्तार किया। आरोप है कि राहुल चंदेल ने संदीप कुमार नानावटी के लिए परिवादिया और सहपरिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि बांसवाड़ा एसीबी इकाई को मिली शिकायत में आरोप लगाया गया था कि संदीप कुमार नानावटी ने दलाल राहुल चंदेल के माध्यम से रिश्वत की मांग की। परिवादिया को जमानत मिलने के बाद जमानत खारिज नहीं करवाने, न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में सजा नहीं दिलवाने और आगे प्रकरण में सहायता करने की एवज में यह राशि मांगी गई थी।
शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांग की पुष्टि
एसीबी ने 11 अक्टूबर को शिकायत का सत्यापन कराया। इस दौरान दोनों आरोपियों द्वारा परिवादिया और सहपरिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान आरोपियों द्वारा परिवादिया से खर्चे-पानी के नाम पर 2 हजार रुपये मांगकर लेने की बात भी सामने आई।
उदयपुर रेंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में तथा बांसवाड़ा एसीबी इकाई के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान राहुल चंदेल को रिश्वत की राशि अपने हाथों से लेते हुए गिरफ्तार किया गया। मामले में मुख्य भूमिका होने के आरोप में संदीप कुमार नानावटी को भी गिरफ्तार किया गया।
निवास स्थानों पर तलाशी जारी
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के निवास स्थानों पर तलाशी भी जारी है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान किए जाने की जानकारी दी है।
एसीबी ने नागरिकों से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क करने की अपील की है।
Write a Response