मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 07:10 AM

बालरवा में रुपाराम हत्याकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। मथानिया थाना पुलिस ने बालरवा गांव में हुई रुपाराम बावरी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक की मोटरसाइकिल तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही मानवीय आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुलाराम (39), भुराराम (31) और रुपाराम (34) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी जोधपुर जिले के बालरवा एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-10-14 at 6.02.07 PM-BH2ulnJ9jL.jpeg
  1. जोधपुर। मथानिया थाना पुलिस ने बालरवा गांव में हुई रुपाराम बावरी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक की मोटरसाइकिल तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

    पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी आईपीएस ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम पुलिस उपायुक्त के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेंद्रसिंह देवड़ा और एसीपी मंडोर अनिल शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी तुलसी चौधरी के नेतृत्व में गठित की गई।

    बस स्टैंड पर हुई थी वारदात

    पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को बालरवा निवासी मंगलाराम बावरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका 32 वर्षीय पुत्र रुपाराम कृषि कार्य करता था। घटना वाले दिन शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच वह बालरवा बस स्टैंड गया था। रिपोर्ट के अनुसार, वहां उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने 10 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    सीसीटीवी और तकनीकी सहायता से मिली सफलता

    पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही मानवीय आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुलाराम (39), भुराराम (31) और रुपाराम (34) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी जोधपुर जिले के बालरवा एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

    पुलिस ने मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के साथ मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में आगे की जांच की गई। इस कार्रवाई में मथानिया थाना पुलिस और साइबर सेल जोधपुर पूर्व की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, विशेष टीम में शामिल अधिकारियों और जवानों ने सीसीटीवी विश्लेषण, सूचना संकलन तथा तकनीकी सहायता के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में अहम योगदान दिया।

     
     
     
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response