मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:56 AM

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अनुसंधान बोर्ड का उपवेशन आयोजित

जोधपुर, 7 अक्टूबर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में बुधवार को कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविन्द सहाय शुक्ल की अध्यक्षता में अनुसंधान बोर्ड का उपवेशन आयोजित किया गया। उपवेशन में पीएच.डी. कार्यक्रम एवं शोध कार्यों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में पीएच.डी. शोध कार्य के लिए शोध पर्यवेक्षक के रूप में मान्यता प्राप्त करने हेतु निर्धारित न्यूनतम अर्हताओं, संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों से प्राप्त शोध पर्यवेक्षक मान्यता संबंधी आवेदनों तथा विश्वविद्यालय से बाहर के विषय विशेषज्ञों को शोध कार्य के लिए मार्गदर्शक बनाए जाने से जुड़े प्रकरणों पर चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 2.49.57 PM (1)-Uor4JieTy8.jpg

जोधपुर, 7 अक्टूबर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में बुधवार को कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविन्द सहाय शुक्ल की अध्यक्षता में अनुसंधान बोर्ड का उपवेशन आयोजित किया गया। उपवेशन में पीएच.डी. कार्यक्रम एवं शोध कार्यों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में पीएच.डी. शोध कार्य के लिए शोध पर्यवेक्षक के रूप में मान्यता प्राप्त करने हेतु निर्धारित न्यूनतम अर्हताओं, संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों से प्राप्त शोध पर्यवेक्षक मान्यता संबंधी आवेदनों तथा विश्वविद्यालय से बाहर के विषय विशेषज्ञों को शोध कार्य के लिए मार्गदर्शक बनाए जाने से जुड़े प्रकरणों पर चर्चा की गई।

इसके अलावा पीएच.डी. शोध कार्य में विषय अथवा संकाय परिवर्तन, शोध प्रबंध के परीक्षकों के मध्य मतभेद से संबंधित प्रकरण, पीएच.डी. पाठ्यक्रम के शैक्षणिक एवं विकास शुल्क, शोध निधि निर्धारण तथा संस्थागत नैतिकता समिति (आईईसी) की बैठक में अनुमोदित शोध प्रस्तावों से जुड़े विषयों पर भी विचार किया गया।

अनुसंधान बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पीएच.डी. कार्यक्रम में प्रवेशित शोधार्थियों के पंजीयन एवं आवंटन से संबंधित प्रकरणों पर भी कार्यवाही की। बैठक में विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों को सुदृढ़ करने तथा पीएच.डी. कार्यक्रम के सुचारू संचालन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

उपवेशन में अधिष्ठाता आयुर्वेद प्रो. गोविन्द प्रसाद गुप्ता, अधिष्ठाता होम्योपैथी डॉ. जयराम, अधिष्ठाता यूनानी डॉ. शाहिद अली खान, प्रो. चन्दन सिंह, प्राचार्य पीजीआईए जोधपुर, प्रो. हरीमोहन लाल मीणा, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर, प्रो. योगेश्वरी गुप्ता, स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथी महाविद्यालय जयपुर, प्रो. शफीक नकवी, राजपूताना यूनानी मेडिकल कॉलेज जयपुर, प्रो. एकलव्य बोहरा, स्वास्थ्य कल्याण प्राकृतिक एवं योग महाविद्यालय जयपुर, प्रो. महेन्द्र शर्मा, प्रो. ए. निलिमा, सदस्य सचिव एवं डीन रिसर्च प्रो. देवेन्द्र सिंह चाहर तथा प्रो. दिनेश चंद्र शर्मा सहित विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response