मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 10:07 AM

अणुव्रत सुपरफास्ट ट्रेन में एक करोड़ की चोरी का पर्दाफाश

जोधपुर। मदुरै से बीकानेर आने वाली अणुव्रत एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रियों के सामान से एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत के जेवर और नकदी चोरी के मामले का आरपीएफ और जीआरपी ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, यात्री रिकॉर्ड, टोल व फास्टैग डेटा और तकनीकी इनपुट के आधार पर जांच करते हुए हरियाणा तक पहुंच बनाई और गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 700 ग्राम सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी, पांच लाख रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा बोलेरो बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हांसी निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ पिल्ला, सुरेंद्र कुमार, जींद निवासी सुनील कुमार और कैथल निवासी रणवीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।

WhatsApp Image 2026-09-23 at 5.57.12 PM-nS3nkMAk9j.jpeg

जोधपुर। मदुरै से बीकानेर आने वाली अणुव्रत एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रियों के सामान से एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत के जेवर और नकदी चोरी के मामले का आरपीएफ और जीआरपी ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, यात्री रिकॉर्ड, टोल व फास्टैग डेटा और तकनीकी इनपुट के आधार पर जांच करते हुए हरियाणा तक पहुंच बनाई और गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 700 ग्राम सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी, पांच लाख रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा बोलेरो बरामद की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ नीतीश शर्मा ने बताया कि ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई। टीम ने यात्री आरक्षण चार्ट, टीटीई और सहयात्रियों के बयान लेने के साथ रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टोल और फास्टैग रिकॉर्ड से मिले सुरागों को तकनीकी इनपुट से जोड़ा गया।

जांच में मकराना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध ट्रेन में सवार होते दिखाई दिए। स्टेशन के बाहर मिली काली महिंद्रा बोलेरो की जानकारी भी जांच में शामिल की गई। वाहन रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियां ट्रेस की गईं। इसके बाद टीम ने हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हांसी निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ पिल्ला, सुरेंद्र कुमार, जींद निवासी सुनील कुमार और कैथल निवासी रणवीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने श्री बालाजी स्टेशन के पास यात्रियों से सामान रखने में मदद के बहाने संपर्क किया और उनके सामान पर नजर रखी। बाद में चिलो स्टेशन के दौरान सूटकेस का लॉक खोलकर जेवर और नकदी चोरी कर ली।

11 सितंबर की वारदात से खुली जांच की परत: मंगी देवी और उनकी बेटी डिंपल राजपुरोहित 11 सितंबर को नागपुर से नोखा जा रही थीं। बी-1 कोच में यात्रा के दौरान उनके सूटकेस से जेवर और नकदी चोरी हो गई। शिकायत पर 14 सितंबर को जीआरपी बीकानेर में मामला दर्ज हुआ।

पूछताछ में 6-7 सदस्यों की गैंग का खुलासा हुआ है। आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और अन्य सदस्यों की तलाश के साथ शेष चोरी की संपत्ति बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response