मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 07:10 AM

एआई अगले पांच साल में तकनीक की दुनिया में लाएगा बड़ा बदलाव

जोधपुर, 13 अक्टूबर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में तकनीक की दुनिया में पिछले एक दशक की तुलना में हजार गुना अधिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिकित्सा सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के तरीकों को बदल देगा। ऐसे में तकनीक का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना जरूरी है। मंगलवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित एआई इनोवेशन मेडिकल हैकाथॉन के शुभारंभ अवसर पर शेखावत ने कहा कि तकनीकी विकास की गति लगातार तेज हो रही है। इसका लाभ केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-10-13 at 4.04.46 PM (1) (1) (1)-sMZ67MI2sy.jpg
  1. जोधपुर, 13 अक्टूबर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में तकनीक की दुनिया में पिछले एक दशक की तुलना में हजार गुना अधिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिकित्सा सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के तरीकों को बदल देगा। ऐसे में तकनीक का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना जरूरी है।

    मंगलवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित एआई इनोवेशन मेडिकल हैकाथॉन के शुभारंभ अवसर पर शेखावत ने कहा कि तकनीकी विकास की गति लगातार तेज हो रही है। इसका लाभ केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. फतेह सिंह भाटी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    शेखावत ने कहा कि कंप्यूटर, इंटरनेट और मोबाइल फोन जैसी तकनीकों ने मानव क्षमताओं को बढ़ाया है। इसी तरह एआई भी चिकित्सा क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा करेगा। डॉक्टरों को वर्षों की शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से ज्ञान अर्जित करना पड़ता है, जबकि एआई कम समय में बड़ी मात्रा में डेटा का विश्लेषण कर सकता है। इससे मरीजों के उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती है।

    उन्होंने कहा कि एआई के साथ क्वांटम कंप्यूटिंग का विकास भी भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे जटिल समस्याओं के समाधान की संभावनाएं बढ़ेंगी। शेखावत ने क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में भारत और चीन की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में इस तकनीक का महत्व और बढ़ेगा।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तकनीकी नवाचार का उद्देश्य केवल नई क्षमताएं विकसित करना नहीं, बल्कि मानव जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए। भारत को अपनी जरूरतों के अनुरूप एआई का उपयोग करते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

     
     
     
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response