बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 12:03 PM

अपहरण व मारपीट कर फिरौती मांगने के वारदात मे शामिल मुल्जिम गिरफ्तार

अपहरण व मारपीट कर फिरौती मांगने के वारदात मे शामिल मुल्जिम गिरफ्तारमुल्जिम विक्रम उर्फ विक्की गेमलानी के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज है मारपीट व अपहरण के प्रकरण

WhatsApp Image 2025-12-19 at 8.45.53 PM-yiy0ZXmezY.jpeg

 पुलिस थाना बिलाडा जोधपुर ग्रामीण हाल निवास 4 एफ 23 केबीएचबी जोधपुर पश्चिम ने रिपोर्ट पेश की कि दिंनाक 13.09.2025 सांय करीब 6.30-7.00 बजे में घर पर बैठा था उसी समय एक ब्लैक रंग की स्कोर्पियो जिसके नम्बर MH09GF9293 में सात लोग आये जिसमें (1) रामस्वरुप जाखड निवासी रामनगर केरियों की ढाणी कापरडा जोधपुर (2) अशोक जाखड निवासी रामनगर कापरडा (3) भजनलाल ढाका निवासी रावर जोधपुर (4) विक्रम उर्फ विक्की गेमलानी उक्त चारों लोग जबरन घर में घूसे जिसमें रामस्वरुप हाथ में पिस्टल लहराते हुए आया आते ही चारो ने मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी. मुझे जबरदस्ती इन लोगो ने पिस्टल कनपटी पर लगाकर घसीटकर जबरदस्ती गाडी में डाल दिया मुझे गाडी में डालते ही रामस्वरुप ने पिस्टल की मेरे सिर पर मारी व अशोक भजनलाल व सभी ने मिलकर मारपीट की फिर भजनलाल ने गाडी ड्राईवर सीट पर बैठकर गाडी को दौडाया गाडी दौडाते हुए गये स्कोर्पियो गाडी पकड में नही आये इसलिए इन्होने गाडी खेजडली में बदल कर इन्होने सफेद रंग की क्रेटा गाडी ली इन लोगो ने फिर मुझे क्रेटा गाडी में डाला व क्रेटा गाडी की अशोक जाखड चलाते हुये कच्चे रास्तों से लेकर गये अन्दर बैठे रामस्वरुप भजनलाल व विक्रम ने मेरी आंखो पर पट्टी बाँध दी मेरे कपडे खोल दिये मेरे हाथ बांध दिये फिर इन सभी लोगो ने अंधा- धुघ मेरे साथ मारपीट की जिसमें मेरे मुंह पर दायी आंख पर सीने पर पेट पर पीठ पर पुरे शरीर पर घूसो मुक्को से मारपीट की मेरे शरीर से खून आने लग गया उसी समय एक फोन आया जिस पर बोला कि मै सोहन जाखड बोल रहा हूँ इस प्रेम को बोलो की पच्चीस लाख रुपये की राशि देवे तभी छोडे नही तो इसके हाथ पांव तोडकर रोड पर फैक दो सोहनलाल जाखड मुझझे पूर्व से रंजिश रखता है मुझे जान से मारने की नियत से व मेरे से अवैध पैसो की वसूली के लिए सोहनलाल ने ही मेरा अपहरण करवाया है फिर इन लोगो ने मेरे साथ मारपीट की व जबरदस्ती कहा की स्वीकार कर कि हमे पच्चास लाख रुपये दे देगा इन लोगो ने मेरा नग्न विडियो बनाया फिर गाडी से बाहर निकाला आँखो की पट्टी हटायी व रामस्वरुप ने मेरे सिर पर पिस्टल से बार-बार वार किये अशोक व भजनलाल ने लाठी से मेरे साथ मारपीट की फिर मेरा विडियो बनाया और मेरे साथ मारपीट कर रामस्वरुप ने मेरी जेब से मेरा पर्स निकाल लिया उसमें मेरा आधार कार्ड, पेनकार्ड, व करीब 6500-7000 रुपये थे जो जबरदस्ती निकाल लिये और फिर मुझे गाडी से नीचे उतार दिया वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 259 दिनांक 14.09.2025 धारा 189 (2), 333,115(2), 140 (3),308 (2) (3), 303(2),127 (2) बीएनएस पुलिस थाना कुडी भगतासनी मे दर्ज कर किया गया था।

 प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस आयुक्त जोधपुर  ओमप्रकाश व पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम,  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  रोशन मीना, आईपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा,  आन्नदसिह राजपुरोहित, के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी तेजकरण नि.पु मय टीम गठित की गयी। प्रकरण की घटना को देखते हुये टीम द्वारा प्रकरण की घटना में शामिल अभियुक्तो की तलाश कर हर सम्भावित स्थानों पर तलाश की गयी दौराने तलाश दिनांक 08.12.2025 को सूचना मिली की एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर अज्ञात लोग लक्की स्कूल के पास सेक्टर 08 कुडी भगतासनी मे रोड की साईड मे पटक कर भाग गये है जिस पर मौके पर पहुँच कर घायल व्यक्ति का नाम पता पूछा तो विक्रम उर्फ विक्की गेमलानी पुत्र श्री भगवानदास जाति सिंधी उम्र 29 साल निवासी मकान 18/107 सीएचबी पुलिस थाना सीएचबी जोधपुर पश्चिम होना
[8:45 pm, 19/12/2025] Rajendra: बताया एंव बताया की मेरे साथ कार्तिक व उसके साथियो ने पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर पश्चिम क्षेत्र से अपहरण करके मारपीट कर यहां पर पटककर गये है जिस पर घायल विक्रम उर्फ विक्की गेमलानी को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया जिसे बाद ईलाज प्रकरण में वांछित होने से गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ व अनुसन्धान जारी है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response