रोहट में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
- Posted on 21 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 41 Views
पाली/रोहट। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को रोहट कस्बे में बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (बीसीएमओ) कार्यालय में कार्यरत एक अकाउंटेंट को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देरावरसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहट स्थित बीसीएमओ कार्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत कार्यरत अकाउंटेंट देवकीनंदन शर्मा ने एक परिवादी के बकाया बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
Write a Response