मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:53 AM

70 कैमरों और फास्टैग से खुला लाखों के रेल तार की चोरी का राज

जोधपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आधुनिक तकनीक और सटीक जांच के जरिए बासनी रेलवे स्टेशन यार्ड से चोरी हुए 3.74 लाख रुपए के कॉपर वायर की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। करीब 70 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और फास्टैग रिकॉर्ड की मदद से पुलिस प्रयागराज तक पहुंची। मामले में चोरी के आठ आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में प्रयुक्त पिकअप भी जब्त की गई है।जांच के दौरान 23 अगस्त को नरेंद्र पटेल उर्फ कार्तिक, मनोज, शिवम पटेल, शुभम पटेल और नीरज कुमार पटेल को गिरफ्तार किया गया। इनके सुराग पर 28 अगस्त को राजकुमार पटेल, राहुल कुमार पटेल और रवि पटेल को भी गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Image 2026-10-20 at 7.12.53 PM-iDvqKR9dZ8.jpeg
  1. जोधपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आधुनिक तकनीक और सटीक जांच के जरिए बासनी रेलवे स्टेशन यार्ड से चोरी हुए 3.74 लाख रुपए के कॉपर वायर की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। करीब 70 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और फास्टैग रिकॉर्ड की मदद से पुलिस प्रयागराज तक पहुंची। मामले में चोरी के आठ आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में प्रयुक्त पिकअप भी जब्त की गई है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतीश शर्मा ने बताया कि 16-17 अगस्त 2026 की रात बासनी रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़े ओएचई टावर वैगन से 1,294 मीटर कैटेनरी कॉपर वायर चोरी हुआ था। आरपीएफ पोस्ट भगत की कोठी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    70 कैमरों के फुटेज से मिला सुराग

    सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार के निर्देशन में जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 70 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध पिकअप की पहचान होने के बाद टोल प्लाजा के फुटेज और फास्टैग रिकॉर्ड से उसकी आवाजाही का पता लगाया गया। टीम 19 अगस्त को प्रयागराज के करछना क्षेत्र स्थित देवरी खुर्द गांव पहुंची और यूपी 70 पीटी 6664 नंबर की पिकअप जब्त की।

    आठ आरोपियों के बाद कबाड़ी गिरफ्तार

    जांच के दौरान 23 अगस्त को नरेंद्र पटेल उर्फ कार्तिक, मनोज, शिवम पटेल, शुभम पटेल और नीरज कुमार पटेल को गिरफ्तार किया गया। इनके सुराग पर 28 अगस्त को राजकुमार पटेल, राहुल कुमार पटेल और रवि पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि रवि पटेल बासनी स्टेशन पर निजी कंपनी के अधीन टावर वैगन के रखरखाव कार्य से जुड़ा था। आरोप है कि उसने कॉपर वायर की जानकारी देकर चोरी की योजना बनाने में मदद की।

    गोदाम से पूरा वायर बरामद

    चोरी का वायर प्रयागराज के कीडगंज क्षेत्र में कबाड़ी रामदत्त मिश्रा को बेचे जाने का पता चला। आरपीएफ ने 19 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर उसके गोदाम से पूरा 1,294 मीटर कॉपर वायर बरामद किया। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कार्रवाई के लिए आरपीएफ टीम की सराहना की। जांच में निरीक्षक मदनलाल भाटी सहित अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।

     
     
     
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response