मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 10:12 AM

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

जोधपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से 20 सितंबर 2026 को जोधपुर रामद्वारा में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। अनंत  सुखराम ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई, जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में 200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार का आयोजन सतगुरु स्वामी सुंदर दास महाराज के आदेश एवं कृपा स्वरूप किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा।

WhatsApp Image 2026-09-20 at 5.14.02 PM-I7iHa6eXsM.jpeg

जोधपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से 20 सितंबर 2026 को जोधपुर रामद्वारा में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। अनंत  सुखराम ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई, जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में 200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेमिनार का आयोजन सतगुरु स्वामी सुंदर दास महाराज के आदेश एवं कृपा स्वरूप किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने, सजग रहने और संभावित खतरे के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गई।

सहायक उप निरीक्षक शारदा पूनिया ने महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर और व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने संभावित संकट की स्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखने और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए स्वयं की सुरक्षा करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रशिक्षण में उत्साह के साथ भाग लिया और आत्मरक्षा की तकनीकों को समझा।

कार्यक्रम के दौरान सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र देवासी, प्रभारी पुलिस मीडिया सेल, ने साइबर सुरक्षा एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निजी जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने, संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहने तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की।

सेमिनार के माध्यम से आत्मरक्षा के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सुरक्षित, सजग और सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट की कार्यकर्ता  राधा वेद एवं  राम प्रताप अग्रवाल ने पुलिस आयुक्तालय जोधपुर तथा महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र की महिला मास्टर ट्रेनरों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने भविष्य में भी महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response