सरकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन

लघु उद्योग भारती महानगर एवं महिला इकाई तथा Institute of Leadership Development के तत्वावधान में MSME–RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन सरकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन भवन सभागार, जोधपुर में किया गया। कार्यशाला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योजनाओं और तकनीकी उन्नयन संबंधी जानकारी प्राप्त की।

WhatsApp Image 2026-05-11 at 4.59.10 PM-hc3GubvnC6.jpeg

लघु उद्योग भारती महानगर एवं महिला इकाई तथा Institute of Leadership Development के तत्वावधान में MSME–RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन सरकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन भवन सभागार, जोधपुर में किया गया। कार्यशाला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योजनाओं और तकनीकी उन्नयन संबंधी जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष हरीश लोहिया ने की। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में उद्योगों के लिए तकनीकी उन्नयन और सरकारी योजनाओं की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने किया।

कार्यशाला में जयपुर से आए विशेषज्ञ एवं Institute of Leadership Development के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा पारीक ने तकनीकी उन्नयन, “एक जिला एक उत्पाद”, ऊर्जा ऑडिट, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास तथा विभिन्न सरकारी सब्सिडी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने MSME–RAMP योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों और कामगार पर्यवेक्षकों के कौशल विकास पर भी विस्तार से चर्चा की।

विशेषज्ञों ने उद्योगों में ऊर्जा लागत कम करने तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय साझा किए। उन्होंने बताया कि ऊर्जा दक्षता अपनाकर उद्योग अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि कर सकते हैं और लागत में कमी ला सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम में सदस्य पंजीयन का कार्य मोहम्मद अजरूद्दीन ने संभाला। संचालन जोधपुर महानगर सचिव राकेश कुमार चैरडिया ने किया, जबकि महिला इकाई सचिव कंचन लोहिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में एच.के. गर्ग, गोपालसिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र दवे, शिल्पा अग्रवाल, मीनाक्षी हर्ष सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response