महामंदिर क्षेत्र में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का डिकॉय ऑपरेशन
- Posted on 18 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 17 Views
जोधपुर। महिला सुरक्षा को लेकर जोधपुर पूर्व पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट पूर्व की महिला टीम ने महामंदिर थाना क्षेत्र में विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाकर महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले तीन मनचलों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी के सुपरविजन में की गई।
Write a Response