34 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुईं डॉ. शशि व्यास का अभिनंदन
- Posted on 30 मई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 9 Views
जोधपुर संभाग के सबसे बड़े महिला चिकित्सालय उम्मेद हॉस्पिटल की पूर्व उप अधीक्षक एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि व्यास का शनिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों, अस्पताल प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। हाल ही में 34 वर्षों की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुईं डॉ. व्यास को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में अस्पताल प्रशासन, सहकर्मियों, पुष्करणा समाज के गणमान्य नागरिकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने डॉ. व्यास का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया।
Write a Response