टीटीई की ईमानदारी

टीटीई की ईमानदारी: ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सुरक्षित लौटाया
स्वर्णनगरी एक्सप्रेस में सराहनीय उदाहरण, बैग में रखा लैपटॉप भी मिला सकुशल जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में एक टीटीई ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए यात्री का छूटा बैग सुरक्षित लौटाकर सराहनीय उदाहरण पेश किया है।

 

WhatsApp Image 2026-03-29 at 8.50.38 PM-EMmKfI2itk.jpeg

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में एक टीटीई ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए यात्री का छूटा बैग सुरक्षित लौटाकर सराहनीय उदाहरण पेश किया है।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेन संख्या 12249, शकूर बस्ती-जैसलमेर स्वर्णनगरी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री आर्जव जैन 28 मार्च को रेवाड़ी से जयपुर तक प्रथम श्रेणी के कोच संख्या एच1 में सफर कर रहे थे। जयपुर स्टेशन पर उतरने के दौरान उनका हरे रंग का प्यूमा बैग सीट पर ही छूट गया।

ड्यूटी पर तैनात टीटीई भरत सिंह को बैग मिला,जिसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए यात्री से संपर्क कर इसकी सूचना दी।
इसके बाद बैग सुरक्षित रूप से यात्री के  रिश्तेदार को फुलेरा में सौंप दिया गया। जांच में बैग का पूरा सामान सुरक्षित पाया गया,जिसमें रखा लैपटॉप भी सकुशल मिला। यात्री आर्जव जैन ने टीटीई भरत सिंह की ईमानदारी और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया।

यादव ने बताया कि रेलवे में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। खोया सामान मिलने पर उसे सुरक्षित रखकर संबंधित यात्री तक पहुंचाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाती है। ऐसे उदाहरण कर्मचारियों की ईमानदारी और जिम्मेदारी को दर्शाते हैं,जिससे यात्रियों का विश्वास और मजबूत होता है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response