भौंगीशैल परिक्रमा में विहिप ने भक्तों को पिलाया 1400 लीटर मिल्करोज

जोधपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मंडोर प्रखंड और मंडोर युवा शक्ति संस्थान की ओर से भीषण गर्मी के बीच भौंगीशैल परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष पहल की गई। मंडोर पड़ाव पर पहुंचने वाले हजारों परिक्रमा भक्तों के लिए ठंडे मिल्करोज की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया गया। विहिप मंडोर प्रखंड अध्यक्ष संदीप सांखला ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता सम्पत सिंह मंडोर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत करीब 1400 लीटर ठंडा मिल्करोज श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-30 at 6.29.49 PM-twUv1bJo2t.jpeg

जोधपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मंडोर प्रखंड और मंडोर युवा शक्ति संस्थान की ओर से भीषण गर्मी के बीच भौंगीशैल परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष पहल की गई। मंडोर पड़ाव पर पहुंचने वाले हजारों परिक्रमा भक्तों के लिए ठंडे मिल्करोज की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया गया।

विहिप मंडोर प्रखंड अध्यक्ष संदीप सांखला ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता सम्पत सिंह मंडोर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत करीब 1400 लीटर ठंडा मिल्करोज श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़े इस महोत्सव में भक्तों की सेवा करना संगठन के लिए सौभाग्य की बात है।

भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं को ठंडा पेय उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई गई। मंडोर पड़ाव पर बड़ी संख्या में भक्तों ने मिल्करोज ग्रहण किया और सेवा कार्य की सराहना की। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं को पेय पदार्थ वितरित किया।

इस अवसर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देवड़ा ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। उन्होंने मनोहर टाक, दीपक सोलंकी, प्रवीण गहलोत, जिला सेवा प्रमुख धनराज बाकरेचा, अर्जुन गहलोत, महेश सोनी और जुगल गहलोत को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

सेवा कार्यक्रम में पुखराज ओड, विपिन गौड़, युवराज सिंह, दिनेश कच्छवाहा, भूपेंद्र सिंह कच्छवाहा, श्रवण कुमावत, रोनित गहलोत, अंशु गहलोत, प्रियांशु, पुनीत, मंथन, हर्ष चौधरी, मुरली मालवीय, अंकित प्रजापत, गोपाल चांडक सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत प्रदान करना और सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भी कार्यकर्ताओं के इस सेवा भाव की सराहना की।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response