कृषि कुओं से चोरी करने की वारदात का पर्दाफाश

बालोतरा पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अश्ववेग” के तहत कृषि कुओं से चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सात स्टार्टर बरामद किए हैं, वहीं वारदात में प्रयुक्त बोलेरो केम्पर वाहन को भी जब्त किया गया है।

 

WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.36.44 PM-zDpUZnxlaD.jpeg
 

बालोतरा पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अश्ववेग” के तहत कृषि कुओं से चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सात स्टार्टर बरामद किए हैं, वहीं वारदात में प्रयुक्त बोलेरो केम्पर वाहन को भी जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बालोतरा रमेश ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह और वृत्ताधिकारी विकास कुमार के निर्देशन में पचपदरा थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

थानाधिकारी  गीता कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी रमेश कुमार, सोहन उर्फ धारू उर्फ मोड़ा, फुलवेन्द्र उर्फ फुलचन्द उर्फ फुला, महेश भादू तथा हराराम उर्फ हरीश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरीशुदा सात स्टार्टर बरामद किए और घटना में इस्तेमाल बोलेरो केम्पर वाहन को जब्त किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फुलवेन्द्र अवैध बजरी खनन और परिवहन गतिविधियों में शामिल था। क्षेत्र के किसान अवैध बजरी खनन का विरोध करते थे क्योंकि इससे कृषि भूमि और पानी की पाइपलाइन को नुकसान पहुंच रहा था। किसानों द्वारा लगातार शिकायतें किए जाने और पुलिस की सख्ती बढ़ने से आरोपी नाराज थे। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने एक किसान के खेत से विद्युत केबल, स्टार्टर और अन्य सामान चोरी कर नुकसान पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में जांच जारी है। मामले में अन्य चोरीशुदा सामान की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

कार्रवाई में डीसीआरबी और डीएसटी बालोतरा की विशेष टीम के साथ पचपदरा थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response