अधीक्षक महेश चन्द्र शर्मा को सम्मानित किया गया

जोधपुर, 28 अप्रैल। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए मंगलवार को चिकित्सा विभाग के मुख्य कार्यालय अधीक्षक महेश चन्द्र शर्मा को सम्मानित किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.42.33 PM-GhbRW4lICL.jpeg

रेलवे: उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य कार्यालय अधीक्षक (चिकित्सा) सम्मानित

जोधपुर, 28 अप्रैल। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए मंगलवार को चिकित्सा विभाग के मुख्य कार्यालय अधीक्षक महेश चन्द्र शर्मा को सम्मानित किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने कहा कि महेश चन्द्र शर्मा एक कर्मठ एवं समर्पित कर्मचारी हैं, जो बिना किसी समय सीमा के कार्यालय समय के बाद भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। वे अपने निर्धारित कार्यों के अतिरिक्त प्रशासन द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को भी पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ संपादित करते हैं।

एडीआरएम ने बताया कि इन्होंने विभिन्न कार्यों से संबंधित नियमों एवं निर्देशों की गहन जानकारी रखते हुए कार्यों का निष्पादन कुशलतापूर्वक किया है। अधिकारियों एवं सहकर्मियों के साथ उनका व्यवहार अत्यंत सहयोगपूर्ण है तथा वे एक उत्कृष्ट पर्यवेक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। साथ ही मंडल चिकित्सालय में आने वाले मरीजों से संबंधित कार्यों एवं उनकी समस्याओं का समाधान वे अत्यंत त्वरित एवं प्रभावी ढंग से करते हैं, जिससे आमजन को बेहतर सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस आर बुनकर ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शर्मा की असाधारण नेतृत्व क्षमता, अटूट समर्पण एवं कार्यकुशलता पूरी टीम के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी, मंडल कार्मिक अधिकारी अमृतलाल मीणा उपस्थित रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response