भगवान परशुराम जयंती पर जोधपुर में तीन दिवसीय भव्य आयोजन

जोधपुर। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा की जोधपुर इकाई के तत्वावधान में परशुराम महादेव मंदिर में तीन दिवसीय भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन 17 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न होगा, जिसमें पूजा-अर्चना, सन्त समागम, भजन संध्या और सम्मान समारोह जैसे कई विशेष कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-03-29 at 7.50.44 PM-CJTS7jA1OF.jpeg

जोधपुर सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. आनन्दराज पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन भोगीशैल पर्वतमाला के सिवांची गेट स्वर्ग आश्रम के आगे स्थित परशुराम महादेव मन्दिर में आयोजित होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 17 अप्रेल 2026 को प्रातःकाल गणपति पूजन के साथ आयोजन की शुरुआत होगी। इसके पश्चात साधु-संतों का समागम आयोजित किया जायेगा, जिसमें शहर के सन्तों को आमंत्रित किया गया है। दूसरे दिन 18 अप्रेल 2026 को भगवान परशुराम के विग्रह का विशेष अभिषेक किया जायेगा। इस दौरान इत्र, पंचामृत, शहद, केसर एवं 101 किलो दूध से अभिषेक सम्पन्न होगा। अभिषेक के दौरान 51 वेदपाठियों द्वारा सामूहिक रूप से वेद मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठेगा। इसके पश्चात् भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान परशुराम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी।

तीसरे और अंतिम दिन 19 अप्रेल 2026 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रातःकाल विशेष पूजा अर्चना होगी तथा सांय 6 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियो को "सोलहवाँ परशुराम पुरस्कार 2026" प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही दो विशिष्ठ व्यक्तियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अर्वाड से भी नवाजा जायेगा।

कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजीत पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी नगेन्द्र शर्मा तथा वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द पुरोहित विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ायेंगे।

सर्व ब्राह्मण महासमा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा ने बताया कि इस अवसर पर मन्दिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया जायेगा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बनेगा। तीनों दिनों तक मन्दिर में पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम निरन्तर चलते रहेंगे तथा पुष्टिकर महिला महाविद्यालय सिंवाची गेट, सूर्यनगरी तराना, PPSसोसायटी का विशेष सहयोग रहेगा।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केन्द्र बनेगा, बल्कि समाज में एकता, संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण का भी सन्देश देगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response