नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्ती
- Posted on 3 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 19 Views
जोधपुर, 3 जून। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सरकार ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। नए नियमों के तहत यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके साथ-साथ वाहन मालिक और अभिभावक को भी कानूनी जिम्मेदारी का सामना करना पड़ेगा। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के अनुसार नाबालिग के वाहन चलाने पर वाहन मालिक अथवा अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Write a Response