महिला रेलकर्मियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
- Posted on 15 मार्च 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 269 Views
फागोत्सव में महिला रेलकर्मियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति यूपीआरएमएस महिला विंग का फागोत्सव व स्नेह मिलन कार्यक्रम
जोधपुर। उत्तर पश्चिम मजदूर संघ महिला विंग की ओर से रविवार को सामुदायिक भवन में महिला फागोत्सव व स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
फागोत्सव में महिला रेलकर्मियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
यूपीआरएमएस महिला विंग का फागोत्सव व स्नेह मिलन कार्यक्रम
जोधपुर। उत्तर पश्चिम मजदूर संघ महिला विंग की ओर से रविवार को सामुदायिक भवन में महिला फागोत्सव व स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला रेलकर्मियों व रेलकर्मियों की पत्नियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपीआरएमएस के कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा थे। यूपीआरएमएस मैन शाखा सचिव ललित गर्ग ने बताया कि फागोत्सव में महिला रेलकर्मियों व रेलकर्मियों की पत्नियों द्वारा फिल्मी पैरोडी व राजस्थानी गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी। महिला प्रतिनिधि मंजू आजाद ने बताया कि फागोत्सव में महिला रेलकर्मियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया।
कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा ने बताया इस प्रकार के आयोजन से महिला रेलकर्मियों व रेलकर्मियों की पत्नियों का उत्साहवर्धन होता है। यूपीआरएमएस की ओर से फागोत्सव में प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मैन शाखा सचिव ललित गर्ग ने बताया फागोत्सव में भाग लेने वाली प्रत्येक महिला को यूपीआरएमएस की ओर से उपहार भेंट किया गया।
कार्यक्रम में महिला विंग कीमंजू आजाद , वर्षा पारीक , दुर्गा चौधरी, संतोष पूनिया, मंजू लता, विनीता पंवार, नेहा पांडे, विनीता शर्मा , रेखा एवं समस्त महिला विंग
पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में भगवती प्रसाद यादव , दिनेश कुमार शर्मा,सोहन चौधरी, मुरारी प्रसाद शर्मा सहित बड़ी संख्या में यूपीआरएमएस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Write a Response