डिम्पल खत्री को न्याय दिलाने हेतु जोधपुर में कैंडल मार्च निकाला गया।
- Posted on 12 जून 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 8 Views
जोधपुर। जीनगर समाज की बेटी डिम्पल खत्री को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज जोधपुर जीनगर समाज द्वारा प्रतापनगर में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने हाथों में मोमबत्ती और "डिम्पल को न्याय दो" लिखी तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह कैंडल मार्च अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर प्रताप नगर के क्षेत्र में निकली गई कैंडल मार्च के दौरान सभी समाज बंधुओं ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रशासन से मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
जीनगर समाज की बेटी डिम्पल खत्री को न्याय दिलाने हेतु जोधपुर में कैंडल मार्च निकाला गया।
जोधपुर। जीनगर समाज की बेटी डिम्पल खत्री को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज जोधपुर जीनगर समाज द्वारा प्रतापनगर में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने हाथों में मोमबत्ती और "डिम्पल को न्याय दो" लिखी तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
यह कैंडल मार्च अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर प्रताप नगर के क्षेत्र में निकली गई कैंडल मार्च के दौरान सभी समाज बंधुओं ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रशासन से मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
"डिम्पल खत्री हमारी समाज की बेटी है। उसके साथ जो अन्याय हुआ है, उससे पूरा जीनगर समाज आहत है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाई जाए, दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। जब तक डिम्पल को न्याय नहीं मिल जाता, समाज का संघर्ष जारी रहेगा।"
कैंडल मार्च में उपस्थित समाज बंधु नेमीचंद पंवार,जवरीलाल आर्य,बंशीलाल सोनगरा समाजसेवक कैलाश चौहान अशोककुमार सोनगर,प्रकाश पंवार, अशोक चितारा, शांति चौहान,मंजू चौहान, राधाकिशन, लादूराम सोनगरा,राहुल सोनगरा, सूरज पंवार, पारसमल सिसोदिया, जुगल सांखला, धनराज चितारा, संपत चौहान, राहुल चौहान,लीलावती पंवार, दमयंती चौहान, महेंद्र चौहान, लालचंद गुजर, कालूसिंह लालचंद जासती, दीनदयाल सोनगरा व अनेक समाज बंधु शामिल हुए जीनगर समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह लड़ाई किसी एक समाज की नहीं, बल्कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की है। यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो समाज चरणबद्ध तरीके से बड़ा आंदोलन करेगा।
Write a Response