चौपासनी स्कूल में भूतपूर्व छात्र स्नेह मिलन की तैयारियां अंतिम चरण में
- Posted on 12 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 17 Views
जोधपुर। चौपासनी भूतपूर्व छात्र समिति द्वारा 13 एवं 14 जून को आयोजित किए जाने वाले भूतपूर्व छात्र स्नेह मिलन समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन समिति समारोह को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है। मुख्य समारोह 14 जून को प्रातः 10:30 बजे चौपासनी विद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश से सैकड़ों पूर्व छात्र भाग लेकर अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को घूमर टूरिस्ट बंगले में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति अध्यक्ष महिपाल सिंह चुई, सचिव संतोक सिंह सिनली, संयोजक डॉ. भूपेंद्र सिंह सोढा सहित अन्य पदाधिकारियों ने जानकारी दी।
Write a Response