विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना सामने आई
- Posted on 15 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 80 Views
जोधपुर। पुराने शहर क्षेत्र के कुम्हारिया कुआं के सामने स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में गुरुवार को एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि शिकायत के करीब पौन घंटे बाद विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों को लंबे समय तक भय और असुविधा का सामना करना पड़ा।
Write a Response