टीपीएल का उद्देश्य खेल के माध्यम से पर्यटन को एक मंच पर लाकर नए आयाम स्थापित करना
- Posted on 14 जून 2026
- स्पोर्ट्स
- By Rajendra Harsh
- 9 Views
जोधपुर। खेल और पर्यटन दोनों ही समाज को जोड़ने तथा क्षेत्र की पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के प्रभावी माध्यम हैं। इसी उद्देश्य को लेकर टूरिज्म प्रीमियर लीग (टीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य लक्ष्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों को एक साझा मंच पर लाना है। प्रतियोगिता में वेगा बाय ओजोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पर्यटन विशेषज्ञ एवं मेहरानगढ़ अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत ने कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, टीम भावना और आपसी सहयोग का सशक्त माध्यम है
जोधपुर। खेल और पर्यटन दोनों ही समाज को जोड़ने तथा क्षेत्र की पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के प्रभावी माध्यम हैं। इसी उद्देश्य को लेकर टूरिज्म प्रीमियर लीग (टीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य लक्ष्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों को एक साझा मंच पर लाना है। प्रतियोगिता में वेगा बाय ओजोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पर्यटन विशेषज्ञ एवं मेहरानगढ़ अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत ने कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, टीम भावना और आपसी सहयोग का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि टूरिज्म से जुड़े टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट, गाइड, होटल व्यवसायी, टैक्सी संचालक और अन्य वर्गों को खेल के माध्यम से जोड़कर पर्यटन क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान की जा सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन न केवल आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ाते हैं, बल्कि स्थानीय पर्यटन स्थलों, संस्कृति, लोक कला और खान-पान को भी व्यापक पहचान दिलाते हैं। खेल और पर्यटन का यह समन्वय क्षेत्रीय पर्यटन विकास के लिए नए अवसर उत्पन्न करता है।
कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह खींची ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम बन सकती हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।
फाइनल मुकाबला ताज हरि महल और वेगा बाय ओजोन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंकज के 43 और पवन के 39 रनों की बदौलत ताज हरि महल ने 145 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में वेगा की ओर से हनुमान ने 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। वेगा के गेंदबाज सोहन के सामने विपक्षी टीम के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। ताज हरि महल की टीम निर्धारित ओवरों में 139 रन ही बना सकी और वेगा बाय ओजोन ने 6 रन से फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया।
मैच में चंद्रवर्धन सिंह और सूर्यवर्धन सिंह का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। सोहन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान पर्यटन इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जबकि अंपायरिंग राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के श्यामल सैन और इमरान ने की तथा कमेंट्री कैलाश सैन द्वारा की गई।
Write a Response