विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व रितिक बिश्नोई
- Posted on June 3, 2026
- स्पोर्ट्स
- By Rajendra Harsh
- 79 Views
जोधपुर, 3 जून। जोधपुर के युवा योगासन खिलाड़ी रितिक बिश्नोई आगामी 1st World Yogasana Sports Championship में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुजरात के अहमदाबाद में 4 से 8 जून तक आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के 60 से अधिक देशों के करीब 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रितिक जूनियर वर्ग की आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में भारतीय टीम की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रितिक बिश्नोई का चयन विश्व स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए होने से जोधपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
Write a Response