खतरनाक पुलिया पर बुजुर्ग से लूट करने वाला आरोपी बाइक सहित गिरफ्तार

जोधपुर। सरदारपुरा थाना क्षेत्र स्थित खतरनाक पुलिया के पास एक बुजुर्ग से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विक्की उर्फ विकी टाक (30) पुत्र रामस्वरूप टाक निवासी भदवासिया स्कूल के पास, थाना महामंदिर के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए पूर्व में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

WhatsApp Image 2026-06-14 at 6.10.39 PM-YckNrOJBX9.jpg

जोधपुर। सरदारपुरा थाना क्षेत्र स्थित खतरनाक पुलिया के पास एक बुजुर्ग से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विक्की उर्फ विकी टाक (30) पुत्र रामस्वरूप टाक निवासी भदवासिया स्कूल के पास, थाना महामंदिर के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शराब का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए पूर्व में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने लूट की रकम भी शराब में खर्च कर दी थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राह चलते लोगों को दुर्घटना का बहाना बनाकर रोकता था और फिर उनसे छीना-झपटी करता था। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में भी उसके खिलाफ इसी प्रकार की वारदात दर्ज है।

पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम  कमल शेखावत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेंद्र सिंह देवड़ा एवं सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के सुपरविजन में सरदारपुरा थाना प्रभारी जयकिशन सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटना स्थल के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश, आसूचना संकलन, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

गौरतलब है कि 11 जून 2026 को पारसमल भंसाली ने सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह रेलवे स्टेशन से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान खतरनाक पुलिया और डीआरएम कार्यालय के बीच एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें रोक लिया और टक्कर मारने का आरोप लगाया। आरोपी ने उनकी स्कूटी की चाबी निकाल ली तथा जेब से करीब छह हजार रुपये छीनकर फरार हो गया।

मामले में सरदारपुरा थाने में प्रकरण संख्या 139/2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response