एएनटीएफ मुख्यालय में द्वितीय अभिनंदन समारोह का आयोजन
- Posted on 22 मई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 13 Views
एएनटीएफ मुख्यालय में गुरुवार को द्वितीय अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में एएनटीएफ मुख्यालय, चौकियों और थानों में पदस्थापित कुल 153 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों का उत्साहवर्धन करना और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में उनके योगदान को सराहना देना था।
Write a Response