जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे पांच दोस्तों की कार हादसे का शिकार

जोधपुर। जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे जोधपुर के पांच युवकों की कार बालोतरा जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में लोग Mathuradas Mathur Hospital पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मृतकों की पहचान वैभव भाटी और विजय सिंह चारण के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि 24 मई को कल्याणपुर क्षेत्र के पास पुलिस वाहन ने जानबूझकर युवकों की थार गाड़ी को टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ।


जोधपुर। जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे जोधपुर के पांच युवकों की कार बालोतरा जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में लोग Mathuradas Mathur Hospital पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

मृतकों की पहचान वैभव भाटी और विजय सिंह चारण के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि 24 मई को कल्याणपुर क्षेत्र के पास पुलिस वाहन ने जानबूझकर युवकों की थार गाड़ी को टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ।

परिजन गोविंद सिंह ने बताया कि वैभव, विजय और उनके तीन अन्य दोस्त जसोल माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। उनकी थार गाड़ी पर गुजरात नंबर था। आरोप है कि सामने से तेज गति से आ रही पुलिस गाड़ी को देखकर वैभव ने वाहन बचाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। परिजनों का दावा है कि पहली टक्कर के बाद पुलिस वाहन वापस लौटा और दोबारा गाड़ी को टक्कर मारी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के दौरान गाड़ी के सनरूफ से दो युवक बाहर जा गिरे, जबकि तीन अन्य वाहन के अंदर फंस गए। सभी घायलों को पहले बालोतरा ले जाया गया और बाद में गंभीर हालत में एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान वैभव और विजय की मौत हो गई।

घटना की जांच कर रहे किरण कुमार भी एमडीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिजनों ने पुलिस वाहन द्वारा टक्कर मारने का आरोप लगाया है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को सामान्य सड़क दुर्घटना बताने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अस्पताल परिसर में देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और बड़ी संख्या में लोग न्याय की मांग को लेकर डटे रहे।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response