गौड़ ब्राह्मण महासभा की युवा कार्यकारिणी का विस्तार, मुरलीधर गौड़ व विवेक गौड़ नियुक्त
जोधपुर। गौड़ ब्राह्मण महासभा संस्थान द्वारा युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के उद्देश्य से युवा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस क्रम में प्रदेश युवा अध्यक्ष श्रीकांत गौड़ ने समाज के ऊर्जावान और सक्रिय युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी।
कार्यक्रम के तहत मुरलीधर गौड़ को प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष तथा विवेक गौड़ को प्रदेश युवा सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गौड़ की उपस्थिति रही, वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के निदेशक क्षितीश महर्षि रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का पारंपरिक तरीके से साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश युवा अध्यक्ष श्रीकांत गौड़ ने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संगठन लगातार युवाओं को जोड़ने और उन्हें जिम्मेदारी देने का कार्य कर रहा है, जिससे समाज में एकजुटता और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके।
कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों गणमान्य सदस्य, पदाधिकारी और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर समाज में खुशी की लहर देखने को मिली और सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Write a Response