चामू थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध एमडीएमए फैक्ट्री
- Posted on 29 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 10 Views
जोधपुर। जिले के बालेसर क्षेत्र में चामू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडीएमए ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स, केमिकल और उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या के निर्देशन में चामू थानाधिकारी हनुमानराम विश्नोई की टीम ने सांगसिंह नगर (ठाडिया) क्षेत्र में दबिश देकर अवैध एमडीएमए फैक्ट्री का पर्दाफाश किया।
Write a Response