जन अधिकार यात्रा निकाल कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

जोधपुर। शहर के झालामंड क्षेत्र में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विशाल जन अधिकार यात्रा, विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, पेयजल संकट, सड़क हादसों, विद्युत करंट घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई।

 

WhatsApp Image 2026-05-29 at 7.50.44 PM (1)-t0wmkVSYRp.jpg

जोधपुर। शहर के झालामंड क्षेत्र में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विशाल जन अधिकार यात्रा, विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, पेयजल संकट, सड़क हादसों, विद्युत करंट घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई।

जन अधिकार यात्रा महादेव मटकी भंडार, मीरानगर गुड़ा मेन रोड से शुरू होकर झालामंड चौराहा पहुंची। यहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की और पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया। सभा के दौरान हाल ही में झालामंड क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं और विद्युत हादसों में मृत लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनीषा पवार ने कहा कि आमजन आज महंगाई, बेरोजगारी, पेयजल संकट और खराब कानून व्यवस्था से परेशान है, लेकिन सरकार समस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रही है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं और करंट हादसों में पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित मुआवजा देने की मांग की।

जोधपुर शहर कांग्रेस महासचिव लियाकत रंगरेज ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। वहीं पूर्व महासचिव नेनाराम प्रजापत ने आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद परशुराम प्रजापत, पार्षद मूमल दशरथ प्रजापत, रामनिवास गोदारा, नारायण सिंह राजपुरोहित, मन्नालाल प्रजापत, ज्ञानेश्वर भाटी, भंवरलाल सियोल और नरेश जोशी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

सभा में क्षेत्र में पेयजल संकट, टूटी सड़कें, सीवरेज समस्याएं और बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response