स्थायी भर्ती की मांग को लेकर नर्सेज ने सौंपा ज्ञापन

जोधपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जोधपुर के नेतृत्व में नर्सेज ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नर्सिंग संवर्ग के लिए अलग निदेशालय की स्थापना तथा नर्सिंग अधिकारियों की स्थायी भर्ती मेरिट एवं बोनस अंकों के आधार पर करने की प्रमुख मांग रखी गई।

 

WhatsApp Image 2026-05-04 at 4.13.00 PM-1vOgioeExE.jpeg

अलग निदेशालय और स्थायी भर्ती की मांग को लेकर नर्सेज ने सौंपा ज्ञापन

जोधपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जोधपुर के नेतृत्व में नर्सेज ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नर्सिंग संवर्ग के लिए अलग निदेशालय की स्थापना तथा नर्सिंग अधिकारियों की स्थायी भर्ती मेरिट एवं बोनस अंकों के आधार पर करने की प्रमुख मांग रखी गई।

जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेडतिया ने बताया कि प्रदेश में शिक्षक संवर्ग के बाद नर्सिंग संवर्ग सबसे बड़ा है। वर्तमान में राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में चार लाख से अधिक नर्सेज पंजीकृत हैं, लेकिन अलग निदेशालय नहीं होने के कारण उन्हें कई प्रशासनिक और सेवा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नर्सेज लंबे समय से अपने हितों के लिए अलग निदेशालय की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि यदि नर्सिंग संवर्ग के लिए अलग निदेशालय स्थापित किया जाता है, तो नर्सेज को समयबद्ध पदोन्नति, कैडर रिव्यू, वेतन विसंगतियों के समाधान और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता जैसे लाभ मिल सकेंगे। इससे न केवल नर्सिंग कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि नर्सिंग अधिकारियों की आगामी भर्तियां मेरिट और बोनस अंकों के आधार पर की जाएं, ताकि वर्तमान में अस्पतालों में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स नर्सेज को स्थायी किया जा सके। इससे उनके अनुभव का लाभ मरीजों को मिल सकेगा और स्वास्थ्य व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में सुरेंद्र चौधरी, वसंत रॉयल, नृसिंह परिहार, लीला भाटी, लोकेन्द्र सिंह, खेताराम, भोमाराम, गायत्री मेडतिया, सूर्या चौधरी, नंदलाल, कारू मीणा, दीनदयाल जोशी और मोहम्मद फारूख सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नर्सेज ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की उम्मीद जताई है।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response