नर्सेज संगठन का राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन में विलय

जोधपुर। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में आयोजित संयुक्त बैठक में नर्सेज संगठनों के एकीकरण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के जिलाध्यक्ष खेताराम चौधरी ने अपने पद से त्यागपत्र देकर अपने संगठन का राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन में विलय करने की घोषणा की।

 

WhatsApp Image 2026-04-22 at 6.45.43 PM-6VCZ9UTkXR.jpeg

जोधपुर शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में आयोजित संयुक्त बैठक में नर्सेज संगठनों के एकीकरण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के जिलाध्यक्ष खेताराम चौधरी ने अपने पद से त्यागपत्र देकर अपने संगठन का राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन में विलय करने की घोषणा की।

इस अवसर पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने खेताराम चौधरी के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

खेताराम चौधरी ने कहा कि वर्तमान जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया की कार्यशैली और नर्सेज हित में किए जा रहे प्रयासों से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नर्सेज हितों की मजबूती और संगठन की एकजुटता के लिए सभी को एक मंच पर आना आवश्यक है।

वहीं विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने कहा कि संगठन लगातार नर्सेज के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एक अन्य समूह का संगठन में विलय हो चुका है और अब इस नए विलय से संगठन और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी नर्सेज संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से एकीकृत नेतृत्व स्थापित किया जा सके।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस निर्णय का समर्थन किया और इसे नर्सेज समुदाय के लिए सकारात्मक कदम बताया। बैठक में कई वरिष्ठ नर्सिंग पदाधिकारी और कर्मचारी विजेंद्र सिंह मेड़तिया,  गोपाल व्यास, बसंत रॉयल, सीमा जोशी, रवीन्द्र गुप्ता, नन्द लाल, खेताराम चौधरी, प्रेमलता चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, योगेन्द्र पूरी, श्रवण पटेल, गायत्री मेङतीया, रघुराज सिंह, नंदलाल,लोकेन्द्र सिंह, हेमलता चौधरी, महेंद्रपाल सिंह,तेजाराम मेघवाल आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की एकता और सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

इस विलय के साथ राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की स्थिति और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे नर्सेज की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा में तेजी आएगी।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response