होटल एवं रेस्टोरेंट लाइसेंस शुल्क वृद्धि से होटल उद्योग चिंतित
- Posted on 26 मई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 19 Views
जोधपुर में होटल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों ने होटल और रेस्टोरेंट के लाइसेंस शुल्क में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई है। Hotel Federation of Rajasthan ने राज्य सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। फेडरेशन की ओर से उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी को ज्ञापन भेजा गया है। इसकी प्रतिलिपि स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री तथा निदेशालय स्थानीय निकाय (DLB) के आयुक्त रवि जैन को भी प्रेषित की गई है।
Write a Response