तापी बावड़ी के पुनरुद्धार में लापरवाही

जोधपुर। शहर के भीतरी क्षेत्र में स्थित लगभग 400 वर्ष पुरानी प्राचीन धरोहर तापी बावड़ी के पुनरुद्धार कार्य में लापरवाही को लेकर अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के प्रदेश सचिव ब्रजेश पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओंकार वर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 

WhatsApp Image 2026-03-25 at 1.54.52 PM-P0JLhD5X2F.jpeg

जोधपुर में प्राचीन धरोहर तापी बावड़ी के पुनरुद्धार में लापरवाही, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

जोधपुर। शहर के भीतरी क्षेत्र में स्थित लगभग 400 वर्ष पुरानी प्राचीन धरोहर तापी बावड़ी के पुनरुद्धार कार्य में लापरवाही को लेकर अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के प्रदेश सचिव ब्रजेश पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओंकार वर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2022 में तापी बावड़ी के पुनरुद्धार के नाम पर निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन पिछले चार वर्षों से यह कार्य अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य बंद होने के कारण यह ऐतिहासिक बावड़ी अब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गई है। इससे न केवल धरोहर को नुकसान हो रहा है, बल्कि आसपास के क्षेत्रवासियों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला अध्यक्ष ओंकार वर्मा ने कहा कि प्राचीन धरोहरों का संरक्षण प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन यहां लापरवाही साफ नजर आ रही है। उन्होंने मांग की कि बंद पड़े पुनरुद्धार कार्य को तुरंत प्रभाव से पुनः शुरू किया जाए, ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट होने से बचाया जा सके।

प्रदेश सचिव ब्रजेश पुरोहित ने प्रशासन से यह भी मांग की कि इस कार्य के लिए एक सक्षम अधिकारी को नियुक्त किया जाए और यह जांच की जाए कि आखिर निर्माण कार्य क्यों बंद हुआ। साथ ही, नोडल एजेंसी से मौके की रिपोर्ट मंगवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

इस दौरान ज्ञापन सौंपने में अनिल जोशी, सुनील बोहरा, अब्दुल गनी फौजदार, दीपक पंवार, धर्मेंद्र राठौड़, नटवर शर्मा, मीठालाल परिहार, चन्द्रशेखर पुरोहित, श्रवण विश्नोई, भवानी जयपाल, कुलदीप मरवण, ओमप्रकाश बिश्नोई, लखाराम चौधरी और शिवाजी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response