बीती रात जेल प्रशासन द्वारा 2 घंटे तक बैरक की तलाशी

जोधपुर। जोधपुर सेंट्रल जेल में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तड़के विशेष तलाशी अभियान चलाया, जिसमें करीब दो दर्जन मोबाइल फोन और कुछ सिम कार्ड बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि जब्त मोबाइल फोन की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जोधपुर सेंट्रल जेल में रोजा इफ्तार पार्टी के फोटो वायरल, तड़के तलाशी में मोबाइल फोन बरामद

जोधपुर। जोधपुर सेंट्रल जेल में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तड़के विशेष तलाशी अभियान चलाया, जिसमें करीब दो दर्जन मोबाइल फोन और कुछ सिम कार्ड बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि जब्त मोबाइल फोन की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार इफ्तार पार्टी के दौरान ली गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह आशंका जताई गई कि जेल परिसर में बंदियों के पास अवैध रूप से मोबाइल फोन मौजूद हो सकते हैं। इसके बाद जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी जेल में सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्णय लिया।

बीती रात जेल प्रशासन की टीम ने करीब दो घंटे तक विभिन्न बैरकों की तलाशी ली। इस दौरान बैरकों के अंदर, नालियों और जमीन में बने गड्ढों की भी बारीकी से जांच की गई। तलाशी के दौरान छिपाकर रखे गए कई मोबाइल फोन और कुछ सिम कार्ड बरामद किए गए। माना जा रहा है कि बंदियों ने इन मोबाइल फोन को नालियों और अन्य जगहों पर छिपाकर रखा हुआ था।

अपुष्ट सूत्रों के अनुसार जब्त मोबाइल फोन के जरिए विदेशों तक भी कॉल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन अब मामले की गहन जांच में जुट गया है। जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत के निर्देश पर साइबर एक्सपर्ट की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है।

साइबर विशेषज्ञ अब बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की कॉल डिटेल खंगालने में लगे हुए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन फोन से किन-किन लोगों से संपर्क किया गया और कहीं कोई आपराधिक नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आखिरकार मोबाइल फोन जेल परिसर तक कैसे पहुंचे।

जेल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response