भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव


जोधपुर । भारतीय रेलवे ने अपने आधिकारिक लोगो में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। सोमवार 1 जून से रेलवे के प्रतीक चिन्ह में अब 17 के बजाय 18 सितारे नजर आएंगे। यह बदलाव देश के 18वें रेलवे जोन दक्षिण तट रेलवे (साउथ कोस्ट रेलवे) के गठन के बाद किया गया है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारतीय रेल के लोगो में बने प्रत्येक सितारे का संबंध एक रेलवे जोन से होता है। अब दक्षिण तट रेलवे के शामिल होने से लोगो में एक अतिरिक्त सितारा जोड़ा गया है

WhatsApp Image 2026-05-31 at 7.08.21 PM-XiHZUqyEE2.jpeg


जोधपुर । भारतीय रेलवे ने अपने आधिकारिक लोगो में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। सोमवार 1 जून से रेलवे के प्रतीक चिन्ह में अब 17 के बजाय 18 सितारे नजर आएंगे। यह बदलाव देश के 18वें रेलवे जोन दक्षिण तट रेलवे (साउथ कोस्ट रेलवे) के गठन के बाद किया गया है।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारतीय रेल के लोगो में बने प्रत्येक सितारे का संबंध एक रेलवे जोन से होता है। अब दक्षिण तट रेलवे के शामिल होने से लोगो में एक अतिरिक्त सितारा जोड़ा गया है। नया लोगो 1 जून 2026 से प्रभावी माना जाएगा और इसे रेलवे के विभिन्न कार्यालयों,दस्तावेजों व प्रचार सामग्री में चरणबद्ध तरीके से अपनाया जाएगा।

रेलवे का वर्तमान लोगो वर्षों से उपयोग में है,जिसमें भाप इंजन के चारों ओर 17 सितारे दर्शाए गए थे। इससे पहले नए जोनों के गठन के साथ समय-समय पर लोगो में सितारों की संख्या बढ़ाई जाती रही है।

दक्षिण तट रेलवे का मुख्यालय विशाखापत्तनम में स्थापित किया गया है। इसके शुरू होने के साथ भारतीय रेलवे जोनों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इसी के अनुरूप रेलवे ने अपने आधिकारिक प्रतीक चिन्ह को भी अपडेट किया है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response