मथुरादास माथुर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

जोधपुर। Ambedkar Jayanti के अवसर पर Mathuradas Mathur Hospital में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संविधान निर्माता Bhimrao Ramji Ambedkar की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में 78 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

 

WhatsApp Image 2026-04-14 at 6.56.13 PM-9efx3NU546.jpeg

जोधपुर। Ambedkar Jayanti के अवसर पर Mathuradas Mathur Hospital में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संविधान निर्माता Bhimrao Ramji Ambedkar की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में 78 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

अस्पताल के अपर सेमिनार हॉल में आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं, आगंतुकों और ब्लड बैंक टीम के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गईं। कार्यक्रम का आयोजन Rajasthan Nurses Association (RNA) एवं नर्सिंग ऑफिसर बैच 2025 के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों सहित युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित एवं उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उप अधीक्षक डॉ. पुष्प परमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एच. एल. मीणा, डॉ. मनोज रेहड़ू, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. राधेश्याम, नर्सिंग अधीक्षक कंचन रावल एवं रुक्मणी रावल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि संगठन और नर्सिंग ऑफिसर बैच 2025 के कार्यकर्ताओं ने कई दिनों की तैयारी के बाद इस शिविर को सफल बनाया। रक्तदान करने वालों में डॉ. श्यामसुंदर, डॉ. कमलेश, सुरेन्द्र चौधरी, फारूक मेहर, डॉ. विजय खींची, रमेश सामरिया, चन्द्र प्रकाश आसेरी, हंसराज बंशीवाल सहित कई नाम शामिल रहे, जिन्हें मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सहसचिव बसन्त रोयल ने किया। तेजाराम बामणिया,संतोष निर्मेश,  प्रेमलता चौधरी, लीला भाटी, नर्सिंग परिहार, जगदीश जाट, संजय चौधरी,प्रियतम, पूनम भाटी,विनोद बम्बानिया, शंकर परिहार, मनीष राजपुरोहित, किशन दादालिया,सत्यवती, शाहबानो, नरेश नवल,  मादुराम, अरविंद भवान्सा  ललित चौहान, अश्विन सहित अनेक कार्मिकों और नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response